दिल्ली में आप -कांग्रेस गठबंधन पर लगी मुहर, किन सीटों पर लड़ेगी आप और कांग्रेस के खाते में कौन सी सीटें

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 फरवरी 2024): दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है। तमाम कयासों के बीच आज शनिवार को गठबंधन होने और सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी – नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 – चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।”

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने आगे कहा, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”

उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।”

गोवा को लेकर उन्होंने कहा कि “गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।”

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों – भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”

कुल मिलाकर विपक्षी इंडिया गठबंधन एकबार फिर एकजुट होती नजर आ रही है। कांग्रेस के साथ यूपी में सपा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों आम आदमी पार्टी की गठबंधन और सीट शेयरिंग तय हो गई है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।