आप – कांग्रेस गठबंधन की खबरें सुनकर बौखला गई बीजेपी!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 फरवरी 2024): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन हो गई है। आज इसका औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा। दिल्ली के अलावा हरियाणा और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

गुजरात के भरूच और भावनगर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गोवा में कांग्रेस 2 सीट लड़ेगी, AAP साउथ गोवा में अपने घोषित उम्मीदवार का नाम वापस लेगी। पंजाब में दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि जिस कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए थे आज उसी के साथ गठबंधन कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपने बच्चों की कसम खाकर कहते थे कि कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे आज उसी के गोद में जाकर बैठ गए हैं।

बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिस कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं पर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे और उनको जेल में डालने की बात करते थे आज कांग्रेस पार्टी अरविंद केजरीवाल के गोद में जाकर बैठ गई है। दिल्ली की जनता को इस गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जनता भाजपा के झोली में डालेगी।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।