आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, 2-3 दिनों में होगी केजरीवाल की गिरफ्तारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 फरवरी 2024): दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के होम मिनिस्टर तो अपने मीडिया के इंटरव्यू में कह चुके थे, आप मेरी बात मान लीजिए आम आदमी पार्टी का और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। जब से यह खबर आई है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ आकर अपने सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन चुकी है तब से बीजेपी घबराई हुई है।

सौरव भारद्वाज ने कहा कि इंडिया अलायंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन लगभग तय हो गया है। कौन सी पार्टी किस जगह से कितनी सीट पर लड़ेगी यह लगभग तय हो गया है। आज या कल इसका अनाउंसमेंट भी हो जाएगा। अब हमलोग को मालूम हुआ है कि ईडी का सातवां नोटिस अरविंद केजरीवाल के पास आया है और सीबीआई अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है।

केजरीवाल को अब सिर्फ ईडी नहीं सीबीआई भी गिरफ्तार करने के लिए कदम बढ़ा रही है। सीआरपीसी 14a के तहत नोटिस तैयार है आज शाम तक अरविंद केजरीवाल को आ जाएगा। उसके बाद सीबीआई भी ईडी के साथ केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर देगी, हमारी सूचना है आने वाले 2 से 3 दिन के अंदर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

भारद्वाज ने कहा कि हम लोग काफी दिनों से बात कह रहे थे आप जैसे ही कांग्रेस के साथ एलाइंस करेंगे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए लोग भी हमें यह बात कह रहे हैं अगर एलाइंस हुआ तो अरविंद केजरीवाल जेल जाएंगे। अरविंद केजरीवाल जी को अगर आप लोग बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही तरीका है अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा ना बने। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की घबराहट बहुत ज्यादा है। जिन-जिन राज्यों के अंदर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ आएगी भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ेंगी और भारतीय जनता पार्टी के लिए सरकार बनाने में मुश्किल होगी।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।