प्रियंका गांधी ने किया फोन और मान गए अखिलेश, क्या है सपा-कांग्रेस गठबंधन की इनसाइड स्टोरी

रंजन अभिषेक
टेन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ (22 फरवरी 2024): उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एकसाथ चुनाव लडने का फैसला किया है। अब लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी एकसाथ मिलकर चुनाव लडेंगे।

प्रियंका ने फोन कर क्या कहा

आपको बता दें कि एक वक्त कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में ऐसा भी था जब यह लग रहा था कि दोनों का साथ छूट रहा है। लेकिन तभी सही वक्त पर प्रियंका गांधी ने कमान संभालते हुए सबकुछ ठीक कर दिया।

सियासी पंडितों की मानें तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मुरादाबाद सीट को लेकर बात नहीं बन रही थी, तभी प्रियंका ने पहले राहुल गांधी से फोन पर बात की और उसके बाद उन्होंने फोन लगाया सपा के मुखिया अखिलेश यादव को, अखिलेश और प्रियंका की बातचीत के बाद यह तय हो गया कि कांग्रेस मुरादाबाद का सीट छोड़ देगी और बदले में कांग्रेस ने भी सपा में दो बड़े बदलावों की मांग की। और इसके बाद दोनों पार्टियों में बात बन गई और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई।

कांग्रेस को 17 सीट

आपको बता दें कि कांग्रेस के खाते में अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर, सीकरी, सहारनपुर और मथुरा की सीट गई है। इनमें से कई सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर रखे हैं लेकिन अब सपा को उनको वापस लेना होगा।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।