बड़ी खबर: शंभू बॉर्डर पर किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 फरवरी 2024): किसान एमएसपी सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली में प्रवेश करने को आतुर हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर रोकने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कई जगहों पर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी देखने को मिला।

शंभू बॉर्डर पर दागे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर किसान आमने -सामने हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पुलिस उन जेसीबी मालिकों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने किसान आंदोलन के लिए अपनी जेसीबी दी है। शंभू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।