संदेशखाली की घटना पर हमलावर हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 फरवरी 2024): बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संदेशखाली का विषय बहुत गंभीर हो रहा है। कोलकाता हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की है वो आप सबने सुनी है। शाहजहां शेख को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। जब ED ने उसके खिलाफ रेड की तो उसी के बाद ये समस्या हुई। लेकिन उसके बाद जो जानकारी सामने आ रही है, वो किसी भी सभ्य समाज के लिए केवल शर्मनाक ही नहीं, अपितु निकृष्टता की पराकाष्ठा है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संदेशखाली का मामला बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। शाहजहाँ शेख को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा। आप सभी जानते हैं कि ईडी की छापेमारी के दौरान वहां क्या हुआ था, जो भी जानकारी सामने आ रही है वह किसी भी सभ्य समाज के लिए न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि निकृष्टता की पराकाष्ठा भी है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता जी अभी भी उसका बचाव कर रही हैं। हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी जी को वहां जाने नहीं दिया गया, फिर वो हाई कोर्ट के आदेश के बाद वहां गए तो महिलाओं ने रोते हुए उनसे बात की। मैं विशेष रूप से मीडिया के लोगों का अभिनंदन करता हूं की जिस तरह उन्होंने इस मामले को कवर किया। एक पत्रकार को तो गिरफ्तार भी कर लिया गया।

आखिर ममता जी क्या छुपाना चाहती हैं और क्यों छुपाना चाहती हैं। एक महिला मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए महिलाओं की इज्जत को दांव पर लगा रही है।उनका जमीर कहां मर गया है। संदेशखाली की घटना को लेकर बाकी पार्टियां खामोश क्यों हैं? कल CPM की एक नेत्री वहां घूमने गई, लेकिन CPM ने अभी तक इस घटना का विरोध नहीं किया है।

राहुल गांधी जो हर विषय पर बोलते हैं, वो भी इस घटना पर खामोश हैं। संदेशखाली में महिलाओं के साथ ‘पेटेंट हमले’, अपमानजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न का उभरना हमारे समाज और लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।