दिल्ली: यमुना में नहाने गए चार बच्चों की मौत, बुराड़ी का मामला

Drown In River

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 फरवरी 2024): दिल्ली के बुराड़ी कोतवाली इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां मंगलवार की शाम को यमुना में नहाने गए चार छात्र डूब गए, तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं वहीं चौथे की तालाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गाजियाबाद के निवासी हैं चारों युवक

मंगलवार की शाम यमुना में नहाने गए चार छात्र डूब गए, तीन का शव बरामद कर लिया गया है और चौथे की खोजबीन जारी है। चारों गाजियाबाद के निवासी हैं और बुराड़ी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी में यमुना नदी में नहाने के लिए आए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे चारों के डूबने की सूचना मिली जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। छात्रों के डूबने की सूचना मिलने पर DM ईस्ट बोर्ड क्लब कश्मीरी गेट के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन शव को निकाला गया।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।