अलीपुर अग्निकांड में 11 लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 फरवरी 2024): दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत के बाद तालाशी अभियान जारी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक फैक्ट्री में दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है।अग्निकांड मामले में पुलिस ने गैर ईरादतन हत्या की प्रयास की धारा 304 और 308 के तहत मामला दर्ज किया है।

चार पुलिसकर्मी घायल

इस हादसे में चार पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। कमरबीर साहस दिखाकर आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गए। उन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा बृहस्पतिवार शाम 5:25 बजे हुआ, जिसके बाद दमकल विभाग की 22 गाड़ियों की मदद एवं पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

11 लोगों की मौत

अग्निशमन विभाग ने मीडिया को बताया कि दो पेंट और केमिकल गोदामों में आ लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों की पहचान

• ज्योति, पत्नी सुनील, उम्र: 42 वर्ष
• दिव्या, पुत्री सुनील, उम्र: 20 वर्ष
• मोहित सोलंकी, पुत्र जगत सोलंकी, उम्र : 34 वर्ष
• कांस्टेबल करमबीर

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।