किसानों की दिल्ली में नो एंट्री, जानें दिल्ली पुलिस की पूरी तैयारी

रंजन अभिषेक
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 फरवरी 2024): किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने 30 हजार से अधिक आंसू गैस के गोले दागने के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस का साफ कहना है पंजाब के किसानों को उनके ओ प्रदर्शन को लेकर राजधानी में एंट्री नहीं मिलेगी।

पुलिस की पूरी तैयारी, किसानों की नो एंट्री

राजधानी दिल्ली में पुलिस की तैयारी पूरी है। सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच अब खबर यह आ रही है कि पुलिस ने 30 हजार आंसू गैस के गोले का ऑर्डर दिया है। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के आदेश भी दे दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के किसानों को किसी भी कीमत पर दिल्ली में एंट्री नहीं करने देंगे।

सीमाओं पर 30 हजार पुलिस कर्मी तैनात

दिल्ली पुलिस 2020 की तरह इस बार कोई भी गलती नहीं करना चाहती और इसीलिए दिल्ली की सीमाओं पर भारी तादाद में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने पुलिस आयुक्त को किसानों को किसी भी सूरत में दिल्ली में ना घुसने देने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है। गाजीपुर, सिंधु, टिकड़ी बॉर्डर और नई दिल्ली में ही करीब 30 हजार दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा खुद ही सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।

सीमाओं पर दिल्ली पुलिस की 200 कंपनियां तैनात

दिल्ली पुलिस की 200 कंपनियां अलग अलग सीमाओं पर तैनात हैं। आपको बता दें कि एक कंपनी में लगभग 70 जवान होते हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने पुलिस को 82 कंपनियां दी है और पुलिस कार्यालय में काम करने वाले पुलिस की 150 कंपनियों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है साथ ही लोकल पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

पुलिस के आला अधिकारी समय समय स्थिति का जायजा ले रहें हैं और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।