आम आदमी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिपाध्यक्ष का निधन, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (14 फरवरी 2024)

गौतमबुद्ध नगर से दुखद खबर सामने आई है, आम आदमी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन का निधन हो गया है। जादौन पिछले दो महीने से बीमार थे और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। उनका ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ था और वह कोमा में थे।

बुधवार की सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन से आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे भूपेंद्र

भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे पार्टी गठन के पूर्व अन्ना आंदोलन से ही जुड़े रहे थे। वे गौतमबुद्ध नगर की पहली जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे और कुछ दिनों बाद ही उन्हें गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।।