डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला पेंशन, भाजपा सांसद ने केजरीवाल पर लगाया ये आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 फरवरी 2024): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लगभग डेढ़ साल से लंबित पेंशन राशि उनके खातों में जमा कर दी गई है। इस कदम से डीटीसी के लगभग 20,000 कर्मचारियों को राहत मिलेगी। डीटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन में हुई देरी के लिए केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर क्रेडिट लेने का आरोप लगाया।

आज बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और डीटीसी के सेवा निर्मित कर्मचारी का एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल पर तमाम तरह के आरोप लगाए हैं। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले डीटीसी सेवानिवृत्ति संघ की कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने हमसे मुलाकात की थी और अपनी रुकी हुई पेंशन का मुद्दा उठाया था।

इसके बाद डीटीसी सेवानिवृत्ति संघ के कर्मचारियों के साथ में दिल्ली के लोग विनय कुमार सक्सेना से मिले थे और उनकी रुकी हुई पेंशन जारी करवाने के लिए उनसे आग्रह किया।उपराज्यपाल ने हस्तक्षेप करके डी.टी.सी. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की रुकी हुई पेंशन को दिलवाने का आदेश करवाया, तत्पश्चात् DTC के रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिलनी शुरू हुई।

प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी का हक खाना जानते हैं। अगर ये प्रतिनिधि मंडल मुझसे नहीं मिला होता और उपराज्यपाल का आदेश नहीं होता तो दिल्ली के भ्रष्ट मुख्यमंत्री कभी इन कर्मचारियों की पेंशन नहीं देते। अरविंद केजरीवाल ने 20 डी.टी.सी. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मार डाला क्योंकि वे कर्मचारी बीमार थे और इलाज कराने के लिए उनके पास पैसा नहीं था।

डीटीसी सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के हक का पैसा अरविंद केजरीवाल दबा कर बैठा था। प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह वर्मा जब दिल्ली के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने डी.टी.सी. के हालात बहुत अच्छे कर दिये थे मगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कुशासन ने डी.टी.सी. को बर्बाद कर दिया।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।