इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, केजरीवाल ने कहा -अकेले लड़ेंगे चुनाव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 फरवरी 2024): लोकसभा चुनाव जैसे- जैसे करीब आ रही है, सियासी पार्टियों के सुर बदलते नजर आ रहे हैं। अब इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी पंजाब में इंडिया गठबंधन से इतर अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

विपक्षी गठबंधन को एक बड़ा झटका देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ के सभी 14 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले 10-15 दिनों के भीतर की जाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का इंडिया गठबंधन से अलग होना इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है। पहले ही इंडिया गठबंधन से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अपना नाता तोड़ चुकी है और अब ऐसे में पंजाब में गठबंधन का टूटना एक बड़ी चुनौती बन सकती है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।