दिल्ली: दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, आस्था एवं विश्वास को लेकर क्या कहा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (2 फरवरी 2024): यमुना खादर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। अपना पर्चा खुलवाने और धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग कथा स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गया। स्थिति को बेकाबू होते देखकर पुलिस ने श्रद्धालुओं को संभाला।

टेन न्यूज से बात करते हुए भक्तों ने कहा कि भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें वापस घर लौटना पड़ रहा है। यह दरबार तीन दिनों का है। आज कथा का दूसरा दिन है, भक्तों ने कहा कि वह अपने आस्था के कारण यहां आए हैं। लोग दूर-दूर से बाबा के दिव्य दरबार में अपने नाम की पर्ची खुलवाने आए।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।