किसानों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस नेताओं ने कर दिया ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (2 फरवरी 2024): केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत रुप से लैंड रिफार्म बिल का उलंघन करके दिल्ली देहात के 19 गांवों की कृषि भूमि एक निजी कम्पनी को अलॉट करके किसानों पर कुठाराघात कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी दिल्ली देहात के किसानों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस 3 महीनों से अपने खेतों को बचाने के लिए धरने पर बैठे किसानों, महिलाओं व उनके परिवारजनों की लड़ाई को सड़कों पर उतरकर लड़ेगी।

तीन काले कानूनों को किसानों पर थोपने का असफल प्रयास करके पंजाब और हरियाणा के किसानों को नुकसान पहुंचाने के बाद भाजपा की केन्द्र सरकार दिल्ली के किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, किसान आंदोलन के संयोजक सतेन्द्र लोचव, कांग्रेस प्रवक्ता अनुज आत्रेय  किसान नेता ब्रह्म प्रकाश आदि मौजूद रहे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़कर उनकी मदद की है और राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों के हितों को सुरक्षित किया था और भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कृषि कानूनो के खिलाफ किसानों के साथ मिलकर एक लम्बी लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी थी। उन्होंने कहा कि औंचदी गांव में धरने पर बैठे लोगों का बचाव करने की बजाय दिल्ली पुलिस और सरकार किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद करने में प्राईवेट पावर प्लांट बनाने के लिए काम कर रही है, जिसके लिए केन्द्र और दिल्ली की सरकार जिम्मेदार है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि 3 फरवरी को गीता कालोनी, रामलीला मैदान में होने वाले न्याय संकल्प सम्मेलन में हमने किसान न्याय को भी एजेंडा बनाया है। कांग्रेस दिल्ली के 365 गांवों के किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार औचंदी सहित 19 गांवों के किसानों की कृषि की जमीन को हड़पने के लिए अडानी पावर के साथ मिलीभगत कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी कम्पनी के पावर प्लांट बनने से बिजली को मुनाफा कमाने के लिए दिल्ली व देश के लोगों महंगे दामों में बिजली को बेचा जाऐगा।

बवाना के पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि अपनी जमीन को बचाने के लिए 3 महीनों से धरने पर बैठे किसानों की पुलिस सुरक्षा करने की बजाय प्राईवेट पावर प्लांट के लिए उन पर अत्याचार करके उनकी खड़ी फसल को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और किसानों की एक इंच जमीन भी हम प्राईवेट पावर प्लांट के लिए जाने नही देंगे। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि भाजपा के सांसद किसानों के हितों के लिए संसद में आवाज तक नही उठाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितेषी नही, किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई को लड़ा है और हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।