झारखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच चंपई सोरेन बनेंगे मुख्यमंत्री, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

टेन न्यूज नेटवर्क

रांची (02 फरवरी 2024): झारखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन के साथ दो विधायक भी शपथ लेंगे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर रात उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया साथ ही चंपई सोरेन को दस दिनों के भीतर बहुमत साबित करना होगा।

बता दें कि गुरुवार शाम को महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनने का दावा पेश किया था अब राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है।

राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है, मिली जानकारी के मुताबिक आज 12:15 बजे झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन शपथ लेंगे। वहीं डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को बनाया जाएगा। सोरेन के साथ दो विधायक आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।