Budget 2024: अंतरिम बजट को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (1 फरवरी 2024): 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में अंतरिम बजट 2024 पेश किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की खूब तारीफ की। पीएम ने वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत को समर्पित है।

पीएम ने आगे कहा कि यह बजट विकास का समावेश है। इसमें निरंतरता का भरोसा है, यह विकसित भारत के सभी चार सतंभों -युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। बजट साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है। ये बजट विकसित भारत के लिए समर्पित बजट है।

पीएम ने अंतरिम बजट को लेकर कहा कि आज के इस बजट में किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण और कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। Nano DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, पीएम मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।