लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में बन गई बात, आप और कांग्रेस साथ-साथ

रंजन अभिषेक
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (31 जनवरी 2024): देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के भविष्य पर कई सवाल उठ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सभी राज्यों में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटी है।

इस बाबत आज शाम में दिल्ली में कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होने जा रहा रही है। बैठक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी।

उत्तर प्रदेश में सबकुछ ठीक होने का किया ऐलान

इंडी गठबंधन में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा यह तय नहीं हुआ है। लेकिन बीते दिनों उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ 11 सीटों पर सहमति बनने की घोषणा की थी। हालाकि, कांग्रेस इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। ANI सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे कर अंतिम फैसला कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत के बाद लिया जाएगा

दिल्ली में बन गई बात

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राहें पंजाब में जुदा नजर आ रही है। लेकिन राजधानी दिल्ली में दोनों दलों के बीच बात बनती नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के लिए 4-3 का फार्मूला तय हो गया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।