दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले: केजरीवाल सरकार की नई स्कीम, बिजली बिल आएगा जीरो

रंजन अभिषेक
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 जनवरी 2024): दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, दिल्ली सरकार ने शहर वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। आवासीय एरिया में रहने वाले परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाएगा। वहीं कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं का बिल आधा हो जाएगा। दिल्ली सरकार की मानें तो इस पॉलिसी से दिल्ली में न सिर्फ महंगाई दर में कमी आएगी और वायु प्रदूषण पर भी कम करने में मदद मिलेगी।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि नई सोलर पॉलिसी-2024 जारी कर दी है। इससे पहले 2016 में सोलर पॉलिसी जारी की गई थी। नई पॉलिसी अपनाने वाले आवासीय एरिया के उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो हो जाएगा। इससे उन्हें 700-900 रुपए तक की बचत भी होगी।

सीएम ने आगे बताया कि 2016 में जारी पॉलिसी पूरे देश में प्रोग्रेसिव पॉलिसी थी। सोलर पॉलिसी 2016 के तहत दिल्ली के लोगों ने अपने घरों की छतों पर लगभग 250 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगवाए हैं। इसके अलावा, सोलर पॉलिसी 2016 के तहत डिस्कॉम ने 1250 मेगावाट सोलर पावर बाहर से खरीदी है।

सीएम ने आगे बताया कि सोलर पावर से वायु प्रदूषण भी कम होगा। सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ईवी पॉलिसी भी बनाई है, जो देश की सबसे प्रोग्रेसिव पॉलिसी है और आज दिल्ली को इवी कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए ‘टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल’ विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।