दिल्ली के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने महरौली वार्ड के लोगों से की मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 जनवरी 2024): दिल्ली के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने आज गुरूवार को महरौली वार्ड का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का वादा किया है। इस दौरान उनके साथ महरौली वार्ड का निगम पार्षद रेखा महेंद्र चौधरी और महेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

दिल्ली के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे संबंधित तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा है कि आज महरौली वार्ड का ‘निगम पार्षद’ रेखा महेंद्र चौधरी और महेंद्र चौधरी के साथ दौरा किया।

डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने आगे बताया कि इस दौरान उनके क्षेत्र में निगम पार्षद द्वारा करायी गई विकास कार्यों का जनता ने भरपूर सराहना की। साथ ही उन्होंने महेंद्र चौधरी के कामों की सराहना करते हुए कहा है कि महेंद्र चौधरी जिस प्रकार वार्ड का विकास कर रहे है वह अपने आप में काबिल ए तारीफ हैं।

डिप्टी मेयर ने बताया कि महरौली वार्ड के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का वादा किया।