दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी पर बोला हमला- प्रभु श्री राम इन्हें सद्बुद्धि दें

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जनवरी 2024): भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी के कायराना हमले के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “जननायक राहुल गांधी की मोहब्बत का पैगाम फैलाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कायराना हमला करवाने वाली भाजपा के मुख्यालय का घेराव करना चाहते थे। पर तानाशाह की पुलिस ने हमे रोक लिया क्योंकि आज बड़ा पुण्य का दिन है इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश कार्यालय के बाहर बैठे है।”

उन्होंने कहा कि “अब तो भगवान प्रभु श्री राम से ही उम्मीद है इन्हें सद्बुद्धि दें। मेरी इनको सलाह है एक बार रामचरित मानस को पढ़ लें। उनकी रामराज्य की परिकल्पना को पढ़ लें।”