जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी: अखिलेश यादव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जनवरी 2024): अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में आज उत्साह और जश्न का माहौल है। इस मौके पर कई जगहों पर राम नाम का भजन, कीर्तन, शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि “जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी। जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए। उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे। हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।”