दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का बड़ा बयान, क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जनवरी 2024): आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई है। तो वहीं कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस 3 फरवरी को दिल्ली में एक बड़ी रैली आयोजित कर अपना चुनावी अभियान शुरू करने वाली है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “कांग्रेस 3 फरवरी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने जा रही है। दिल्ली के हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ता हमारे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उस पार्टी को उखाड़ फेंकने की शपथ लेंगे जिसने लोकतंत्र की नींव को खोखला करने का काम किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “आम आदमी पार्टी गठबंधन में भागीदार है लेकिन हमें सभी 7 सीटों के लिए खुद को तैयार करना होगा। भले ही हम 7 से कम सीटों पर चुनाव लड़ें और हमारा गठबंधन साथी शेष सीटों पर चुनाव लड़े, यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि हमारा सहयोगी जीते।”