दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले शाहदरा के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जनवरी 2024): दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने शनिवार देर रात गणतंत्र दिवस से पहले शाहदरा के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हम कई इंतजाम कर रहे हैं। हमारा एकमात्र मकसद सुचारू उत्सव का आयोजन करना है। सभी सीमाओं पर सुरक्षा जांच भी चल रही है।”