अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा छीनने पर भड़की अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 जनवरी 2024): अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा छीन लिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राम मंदिर के बाहर कुछ लोग पार्टी का झंडा छीनने की कोशिश कर रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। कुछ लोगों को झंडा तोड़ते हुए भी देखा गया है। बता दें कि अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को अयोध्या दौरे पर है।

इस मामले पर अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा कि “कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सबका है।”