दिल्ली: बदमाशों ने एक घर के दरवाजे और खिड़की पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 जनवरी 2024): दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में बदमाशों ने एक घर के दरवाजे और खिड़की पर फायरिंग की और ईंट-पत्थर फेंके। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 12 जनवरी की रात करीब 12 बजे की है। वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस द्वारा की गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लड़के एक गली से गुजर रहे हैं, तभी उन्होंने एक घर के दरवाजे और खिड़की पर फायरिंग की। साथ ही वे ईंट-पत्थर फेंक के भी मारे। वहीं एक लड़का को दरवाजे को पैर से मारते हुए भी देखा जा सकता है।