मशहूर शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 जनवरी 2024): म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का आज शनिवार को निधन हो गया है। वह 92 साल की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, गायिका को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। बता दें कि प्रभा अत्रे के परिजन अमेरिका में रहते हैं। इसलिए उनका अंतिम संस्कार परिजन के भारत आने के बाद किया जाएगा।

प्रभा अत्रे खयाल, ठुमरी, दादरा, गजल, गीत, नाट्यसंगीत और भजन जैसी कई संगीत शैली में प्रभा सक्षम थीं। प्रभा अत्रे किराना घराने से ताल्लुक रखती थीं। प्रभा अत्रे ने किराना घराना के सुरेशबाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से शास्त्रीय संगीत सीखा था। वह संगीत पर कुल 11 किताबें लिखी हैं। इसके अलावा वह ऑल इंडिया रेडियो की फॉर्मर असिस्टेंड प्रोड्यूसर और ए ग्रेड ड्रामा आर्टिस्ट भी थीं।

प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर, 1932 को पुणे में हुआ था। उसे बचपन से ही म्यूजिक का शौक का था। इसी शौक को उन्होंने आगे बढ़ाया और कई बड़े-बड़े पुरस्कार अपने नाम की। प्रभा अत्रे को साल 1990 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2022 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके अलावा भी वह कई पुरस्कार से अलंकृत थी।