दिल्ली पुलिस के ASI ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने शुक्रवार रात को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि “दिल्ली के बीपी मार्ग इलाके में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने कल रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस की जांच जारी।”