दिल्ली माल और सेवा कर विधेयक, 2023 को एलजी वीके सक्सेना ने दी मंजूरी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जनवरी 2024): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ‘दिल्ली माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023′ को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से आज यानी बुधवार को दी गई है।

उपराज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, “दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने “दिल्ली माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023″ को मंजूरी दे दी है। इससे इस विषय पर केंद्र और राज्य कानून के बीच एकरूपता सुनिश्चित होगी। विधान सभा द्वारा 18.12.2023 को विधेयक पारित किया गया।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के द्वारा 18 दिसंबर, 2023 को “दिल्ली माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023’ पास किया गया था।