क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 जनवरी 2024): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया है। बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इसमें तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और पैरा-तीरंदाज शीतल देवी का भी नाम है, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।