दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी!, बारिश का भी अलर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 जनवरी 2024): दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर आज भी जारी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं ठंड और कोहरे का कहर ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। इसके कारण कई ट्रेन और फ्लाइट्स देरी से चल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती है, तो आज तापमान और कम हो सकता है और ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज के बाद इस पूरे हफ्ते में राजधानी दिल्‍ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 10 और 11 जनवरी को हल्‍का कोहरा रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम 7-8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 12 जनवरी को भी हल्‍के कोहरे के आसार हैं और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। तो वहीं 13 और 14 जनवरी को हल्‍के से मध्‍यम तक कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को पालम में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे है। तो वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे है और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.0 डिग्री नीचे है। जबकि रिज में न्यूनतम तापमान तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे है और आयानगर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे है।