आप नेता संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, संजय सिंह की पत्नी ने पति ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 जनवरी 2024): आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज सोमवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान आप सांसद संजय सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से पुलिस वैन में नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे और वो उनके समर्थन में नारे भी लगाए।

AAP सांसद संजय सिंह द्वारा आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि “पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह उत्साह से भर गए। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है, वह जल्द ही रिहा होंगे और संसद में वापस जाएंगे।”

बता दें कि दिल्ली में राज्यसभा की कुल 3 सीटें हैं। इन तीनों सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने वाला है। वर्तमान में, इन तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं, जिसमें संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का शामिल है। इन सभी सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म होने वाला है।।