दिल्ली में शीतलहर और कोहरा का प्रकोप जारी! दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेनें हुई लेट, देखें लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरा का प्रकोप जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।शीतलहर और घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रही है। राजधानी दिल्‍ली पहुंचने वाली करीब 22 ट्रेन आज सोमवार को भी लेट हैं। इसके वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही आज दिल्ली में मध्यम कोहरे रहने की संभावना है।

तो वहीं कल यानी 9 जनवरी को दिल्ली बादलों से ढकी रहेगी और हल्की बारिश के संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले दिनों में फिर न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।