दिल्ली से अयोध्या तक के लिए भी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत, जानें कितना है किराया

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 जनवरी 2024): दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। वहीं अब दिल्ली से अयोध्या तक के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन 8 घंटे 20 मिनट में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अयोध्या पहुंचा देगी। यह ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का किराया भी किफायती है। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के समय की काफी बचत होगी।

आनंद विहार से अयोध्या धाम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अप-डाउन गाड़ी नंबर 22425 और 22426 है। इस ट्रेन की शुरुआत आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी, जो दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में सभी दिन चलेगी क्योंकि इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। तो वहीं अगर वापसी की बात करें, वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या धाम से चलेगी, जो रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

तो वहीं वंदे भारत ट्रेन के अगर किराये की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार का किराया 1625 रुपये है। एक्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2965 रुपये है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दिल्ली से अयोध्या के लिए 4 जनवरी, 2024 को हुआ है‌।