दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी! कड़ाके की ठंड के बीच इस दिन से होगी बारिश और बढ़ेगी ठंड

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंपकंपाती वाली ठंड का कहर जारी है। वहीं आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरा देखने को मिला। वहीं कोहरे की वजह से कम दृश्यता होने के कारण कई ट्रेनों और फ्लाइट्स भी देरी से चल रही है। जिसके वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पालम में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे है। तो वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे है और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे है। जबकि रिज में न्यूनतम तापमान तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे है और आयानगर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री नीचे है।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तीन दिन बाद 9 और 10 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।