ठंड का कहर जारी, कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। आज शुक्रवार को आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। तो वहीं कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है, जिसके वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के पालम में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है। तो वहीं सफदरजंग में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। जबकि रिज में अधिकतम तापमान तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे है और आयानगर में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे है।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए गए है। वहीं, 8 और 9 जनवरी को दिल्ली समेत उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में बारिश होने की उम्म्मीद जताई गई है। गर्म और नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में 7 जनवरी, 2024 से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।