दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खामी के कारण सेवाएं हुईं प्रभावित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जनवरी 2024): दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आज गुरुवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक कल्याण मार्ग से उद्योग भवन तक तकनीकी समस्या के कारण सेवाओं में विलंब हो रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने “एक्स” पर यह जानकारी गुरुवार को दी है।

डीएमआरसी ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “येलो लाइन अपडेट। लोक कल्याण मार्ग से उद्योग भवन तक तकनीकी समस्या के कारण सेवाओं में देरी हो रहा है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा है।”

बता दें कि येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली और गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़ती है।