मशहूर कॉमेडियन महेंद्र सिंह झंडू ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 जनवरी 2024): हरियाणा और देश के मशहूर कॉमेडियन महेंद्र सिंह झंडू आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में कॉमेडियन महेंद्र सिंह झंडू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं आप सांसद सुशील गुप्ता ने टोपी-पटका पहनाकर उसका पार्टी में स्वागत किया है।

आम आदमी पार्टी हरियाणा ने एक्स पर इससे संबंधित तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है, “आज हरियाणा और देश के मशहूर कॉमेडियन महेंद्र सिंह झंडू जी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपका “आप” परिवार में स्वागत है, आपके साथ हरियाणा बदलाव की ये लड़ाई और मजबूत होगी।”