झारखंड में नए साल की सुबह बड़ा सड़क हादसा! कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 6 की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 जनवरी 2024): नए साल की सुबह झारखंड के जमशेदपुर से दुखद खबर सामने आई है। जमशेदपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके वजह से बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में आदित्यपुर के रहने वाले कुल 8 लोग सवार थे। 5 की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इस मामले में प्रभारी पदाधिकारी अंजनी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ”बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्किट हाउस के पास आज सुबह 5:15 बजे एक दुर्घटना हुई। तीन घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।”