नए साल के अवसर पर पीएम मोदी समेत देश के राजनेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 जनवरी 2024): नए साल का आगमन हो चुका है। इसे लेकर दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है। “सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि “सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! वर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नववर्ष शुभकामनाएं देते हुए कहा है, “इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वर्ष 2024 वह वर्ष होना चाहिए, जो एक बार फिर गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे। यह महत्वपूर्ण है कि हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ें और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें। अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। एक बार फिर, सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। जय हिन्द।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट में लिखा है, “नववर्ष 2024 की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि ये नया साल आपके सपनों के साकार होने का साल हो। आप सभी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और ख़ूब तरक़्क़ी करें।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर नए साल की बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में कहा है, ”नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।”