भाजपा पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम सदन के अंदर किया जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 दिसंबर 2023): भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। MCD नेता एमसीडी नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि “हमें यह नहीं बताया गया कि आज सदन क्यों बुलाया गया। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं दी जा रही हैं। हम मांग करते हैं कि सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाए।”