नजफ़गढ़ विधानसभा में चल रहे निर्माण कार्यों का परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 दिसंबर 2023): दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को नजफ़गढ़ विधानसभा की कृष्ण एनक्लेव पार्ट 1, 2 कॉलोनी और नवीन प्लेस कॉलोनी में सड़कों और नालियों के चल रहे निर्माण कार्य का IFC अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों द्वारा बताये कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन कॉलोनी में कुछ समय पहले सभी गलियों में सीवर लाईन डाली गई थी।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे संबंधित तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी है।उन्होंने एक्स पर लिखा है, “नजफ़गढ़ विधानसभा की कृष्ण एनक्लेव पार्ट 1, 2 कॉलोनी और नवीन प्लेस कॉलोनी में सड़कों और नालियों के चल रहे निर्माण कार्य का IFC अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों द्वारा बताये कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इन कॉलोनी में कुछ समय पहले सभी गलियों में सीवर लाईन डाली गई थी।”