व्यापारियों के बजाय आम लोगों से मदद मांगना बेहतर: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 दिसंबर 2023): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। इस अभियान पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का बयान सामने आया है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि ”यह AICC की बहुत अच्छी पहल है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी मानना है कि व्यवसायियों के बजाय आम लोगों से योगदान मांगना बेहतर है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता योगदान देंगे।”

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “एक बात को लेकर मैं विशेष रूप से उत्साहित हूं, जब हम 28 दिसंबर के बाद अपने मतदाताओं से मिलने के लिए घर-घर जाएंगे, तो यह एक जीत की स्थिति साबित होगी।”