भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को रोकना और मिलने से इनकार करना उनके अराजक व्यवहार का प्रमाण है : वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 दिसंबर 2023): दिल्ली के किसानों एवं देहात की कृषि भूमि मुआवज़ा योजना की मांग और देहात में विकास की मांग को लेकर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज रविवार को नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा दिल्ली विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मिलने गए। लेकिन वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिल नहीं सके।

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पुलिस बल लगवा कर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को रोकना और उनसे मिलने से इनकार करना उनके आराजक व्यवहार का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अविलंब किसान हितकारी कृषि भूमि मुआवज़ा योजना बना कर लागू करें।