संसद सुरक्षा चूक मामला: राजस्थान से मिले आरोपियों के फोन के पार्ट्स, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 दिसंबर 2023): संसद सुरक्षा चूक मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के फोन के पार्ट्स राजस्थान से बरामद किए हैं। पुलिस को मुताबिक, सभी फोन जली हुई हालत में मिले हैं। सभी आरोपियों के फोन ललित झा के पास थे। ललित झा सभी फोन को तोड़ दिया और इसके बाद उनमे आग लगा दिया था।

संसद सुरक्षा चूक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड कहे जा रहे ललित झा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, मास्टरमाइंड ललित झा और महेश कुमावत के रूप में हुई है। इन आरोपियों पर यूएपीए यानी देश द्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गए। फिर उन्होंने कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाए थे। उसी समय नीलम आजाद और अमोल शिंदे नाम के दो अन्य व्यक्ति संसद परिसर के बाहर नारेबाजी की और कनस्तरों से पीला धुआं छोड़ा‌ था।