संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर अरविंद केजरीवाल बोले- लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 दिसंबर 2023): संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज का उल्लंघन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरी तरह से अपमान है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा है कि “2001 के हमले की बरसी पर संसद में आज का उल्लंघन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। हमारे लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। हमलावर कौन थे, वे कैसे घुसे, उनका मकसद क्या था, इसका खुलासा करने के लिए तत्काल जांच जरूरी है। कार्रवाई त्वरित और सख्त होनी चाहिए।”

बता दें कि लोकसभा में बुधवार की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, जिसके बाद अफरातफरी मच गया। इसके बाद स्प्रे से धुआं फैला दिया। तो वहीं दो अन्य लोग संसद के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संसद के अंदर हंगामा करने वाले दोनों युवकों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के तौर पर हुई है। ये दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं। तो वहीं संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वालों की पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई। ।