भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मुस्लिम समाज के बीच चलाया गया “शुक्रिया मोदी जी” अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 दिसंबर 2023): भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “शुक्रिया मोदी जी” की सराहना मुस्लिम समाज में खूब हो रही है। आपको बता दें कि विगत कुछ माह पहले अल्पसंख्यक समाज के हितों की बात करने और उनको कार्यान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा “शुक्रिया मोदी जी” अभियान की शुरुआत की गई थी और आज भी ये सिलसिला निरंतर जारी है।

इसी क्रम में आज दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दरियागंज इलाके में भी “शुक्रिया मोदी जी” अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के फैसलों को अपना समर्थन देते हुए इसी आभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर आभियान चला कर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की सहमति सत्यापित की।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रिय कार्यकारणी सदस्य आतिफ रशीद, दिल्ली प्रदेश मोर्चा के प्रभारी कारी मोहम्मद हारून, महजबीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस अभियान का मार्गदर्शन किया। इस अभियान में दरियागंज इलाके में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने शुक्रिया मोदी जी के नारे लगाए और अपने प्रधानमन्त्री का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर अनीस अब्बासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की भाजपा दिल्ली प्रदेश के हमारे अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के दिशा निर्देश के अनुसार दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शुक्रिया मोदी जी अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा की आदरणीय प्रधानमन्त्री जी ने महिलाओं को 33% राजनीतिक आरक्षण, तीन तलाक प्रथा समाप्त बिल और बिना मेहरम हज यात्रा सुविधा जैसी दर्जनों योजनाएं देकर लाभवंतित किया है, जिससे आज मुस्लिम समाज की माताओं बहनों में खुशी की लहर है।

अब्बासी ने कहा की शुक्रिया मोदी जी अभियान निरंतर चलता रहेगा क्योंकि जिस तरह से केंद्र सरकार की सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज को बराबर दर्जे से मिल रही हैं इसी बात से यह सिद्ध होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वास्तव में सबका साथ सबका विकास करने की नीति पर ही काम कर रही है। अंत में उन्होने बताया कि आज इस अभियान के दौरान मोदी जी को समर्थित हस्ताक्षरों का समर्थन पत्र जिला कलेक्टर महोदय को सौपा जाएगा।।