Breaking: लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 दिसंबर 2023): संसद भवन पर हमले को बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दर्शक दीर्घा से दो लोग शख्स लोकसभा की कार्यवाही में घुस गए और बेंच पर जा खड़े हुए। इन दोनों लोगों ने गैस भी छोड़ी, जिससे परिसर में धुंआ-धुंआ हो गया। इन दोनों को सांसदों ने पकड़ा और सफाई कर्मियों के हवाले कर दिया।

एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया और सांसद बाहर निकलने लगे। कार्यवाही को भी तुरंत स्थगित कर दिया गया।।