मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 दिसंबर 2023): मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान सोमवार को हो गया है। भाजपा के मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इनके नाम पर मुहर लगी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे और 30 नवंबर को रिजल्ट आया था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की। तो वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर जीत मिली है।।