सोनिया गांधी के 77वें जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 दिसंबर 2023): कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है, “श्रीमती को शुभकामनाएँ। सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा है, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गाँधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।”

तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर कहा है कि “श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा है, “समर्पित सार्वजनिक जीवन की प्रतिमूर्ति, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष मैडम सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके अच्छे स्वास्थ्य से भरपूर लंबे जीवन की कामना करता हूं। उनकी गहन दृष्टि और अनुभव का भंडार ‘इंडिया’ को निरंकुश ताकतों से बचाने के हमारे संयुक्त प्रयास में मार्गदर्शक बने रहें।”