श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने डोर-टू डोर किया कैंपेन, लोगों ने कहा- केजरीवाल को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 दिसंबर 2023): आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान का आज पांचवां दिन है। इस अभियान के तहत दिल्ली के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने भी आज मंगलवार को डोर-टू-डोर अभियान किया।

इस दौरान श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने लोगों से पूछा कि अगर BJP षड्यंत्र के तहत केजरीवाल जी को गिरफ्तार करती है तो उन्हें क्या करना चाहिए? इसके जवाब में लोगों ने एक स्वर में कहा कि अरविंद केजरीवाल को जनता की सेवा के उद्देश्य को सर्वोपरि रखते हुए जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

बता दें कि ये अभियान 1 दिसंबर से शुरू है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी दिल्ली के 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और जनता से राय मांगेंगे कि अगर शराब घोटाला फर्जी केस में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो क्या उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए? फिर 21 से 24 दिसंबर तक विधायक और पार्षद सभी वार्डों में जनसंवाद करके जनता की राय लेंगे।